बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म करने की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा ~ थाना अवागढ पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म करने की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता पूर्व में सकुशल बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मुअसं- 53/21 धारा 363, 366, 376 भादवि व 6 पोक्सो एक्ट में वाँछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है । *घटना*- दिनांक 02.03.2021 को वादी द्वारा थाना अवागढ़ पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त विष्णु पुत्र मोहन सिंह निवासी सैमरीताल थाना ताजगंज, आगरा बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना अवागढ पर मुअसं- 53/2021 धारा 363, 366 भादंवि बनाम विष्णु आदि 02 नफर पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी*- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक अवागढ़ को निर्देशित किया गया। दिनांक 09.07.2021 को अभियोग उपरोक्त की घटना में वाँछित चल रहे अभियुक्त विष्णु पुत्र मोहन सिंह निवासी सैमरीताल थाना ताजगंज, आगरा को एटा रोडवेज बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया है तथा अपह्रर्ता को महिला आरक्षी की मदद से सकुशल बरामद किया गया है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. विष्णु पुत्र मोहन सिंह निवासी सैमरीताल थाना ताजगंज जिला आगरा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. उ0नि0 श्री सुखनन्दन यादव
  2. का0 1412 चरन सिंह
  3. म0का0 सपना चौहान

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks