नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

एटा – थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज एटा पुलिस द्वारा थाना अलीगंज एटा पर पंजीकृत मुअसं- 232/2021 धारा 376 भादवि व 4 पोक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्त अजय को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः* दिनांक 09.07.2021 को वादी द्वारा थाना पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि मै गोदाम पर चौकीदारी करता हूँ । 15 दिन पूर्व मेरी तबियत खराब होने के कारण गोदाम पर मैने सोने के लिए अपनी लड़की एवं लड़के को भेजा था तभी अजय पुत्र चुन्नीलाल निवासी ग्राम ससोता दोषपुर थाना अलीगंज जिला एटा ने रात्रि में गोदाम पर आकर मेरी पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष के साथ दुष्कर्म किया तथा दिनांक 09.07.2021 को पुनः घर पर में घुसकर मेरी पुत्री को दुष्कर्म करने के इरादे से खेतों की तरफ ले जाना एवं पुत्री के शोर मचाने पर मेरे तथा मेरी पत्नी के आ जाना पर अजय उपरोक्त के भाग जाने के संबंध में दी। *इस सूचना पर थाना अलीगंज एटा पर मुअसं- 232/2021 धारा 376 भादवि व 4 पोक्सो एक्ट बनाम अजय पंजीकृत किया गया।* *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में नामजद अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक अलीगंज श्री अशोक कुमार सिंह को निर्देशित किया गया। दिनांक 10.07.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त में वांछित चल रहे *अभियुक्त अजय पुत्र चुन्नीलाल निवासी ग्राम ससोता दोषपुर थाना अलीगंज जिला एटा को मुखबिर की सूचना पर सुमौर होटल से समय करीब 06.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1- अजय पुत्र चुन्नीलाल निवासी ग्राम ससोता दोषपुर थाना अलीगंज जिला एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस टीम
1- निरीक्षक श्री रामकुँवर सिहं
2- उ0नि0 श्री संजय सिंह
3- का0 अनुज कुमार
4- का0 सागर मलिक

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks