
चेयरमैन के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म
एटा – बीते दिन पालिका सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर में सफाई बाधित रहा। सफाई कार्य न होने के कारण ईओ एवं पालिकाध्यक्ष काफी परेशान बने रहे। सफाई कार्य कराने को लेकर ईओ एवं पालिकाध्यक्ष ने दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन देते हुए सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराई।
बीते दिन बुधवार को सफाई नायक बालकूपर के अलावा कुछ अन्य सफाई कर्मियों के साथ सफाई कार्य के दौरान कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी थी। जिसके कारण पालिका के सभी सफाई कर्मचारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्य बाहिष्कार कर दिया। वहीं दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर हडताल खत्म करने की बात कही थी। गुरुवार तक दोषी लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने के कारण सफाई कर्मियों ने शहर में सफाई कार्य नहीं किया।