भाजपा को दो और सपा को चार ब्लॉकों पर नहीं मिले प्रत्याशी

भाजपा को दो और सपा को चार ब्लॉकों पर नहीं मिले प्रत्याशी
एटा – ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में सपा और भापजा कोई पूरी दमखम लगा रहे हैं। प्रत्याशी घोषणा में दोनों की दलों के पास पर्याप्त प्रत्याशी नहीं थे। एक सूची जारी करने के बाद दूसरी सूची जारी ही नहीं हुई। जिन मारहरा को छोड़ चार स्थानों पर सपा का प्रत्याशी नहीं था वहां पर भाजपा के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख तय हो गए।
सपा ने सबसे पहले चार ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इसमें मारहरा, सकीट, जैथरा और अलीगंज के नाम शामिल थे। चार ब्लाकों पर प्रत्याशी नहीं उतार सके। तमाम प्रयास के बाद भी सपा को इन चार स्थानों पर कोई दमदार प्रत्याशी नहीं मिला। ऐसे ही भाजपा ने छह प्रत्याशियों की सूची जारी की। भाजपा को जैथरा और सकीट पर कोई ऐसा प्रत्याशी नहीं मिला जो पार्टी के हिसाब से चुनाव लड़ सके। इन दोनों की स्थानों पर पार्टी ने अपनी ओर से प्रत्याशी नहीं उतारा हो, लेकिन रणनीति के तहत सकीट और जैथरा पर मतदान करा दिया गया। यह दोनों ही ब्लॉक सपा के गढ़ माने जाते थे। अवागढ़ और जलेसर पर सपा के खेमें के जो लोग थे वह भी चिपके से भाजपा के साथ हो लिए। कम समय होने पर इन स्थानों पर कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं आ सका।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks