कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सम्पन्न होगा प्रमुख क्षेत्र पंचायत का चुनाव

कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सम्पन्न होगा प्रमुख क्षेत्र पंचायत का चुनाव
कासगंज।जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निरवाचन अधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि राज्य निरवाचन आयोग के निर्देश के अनुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्ति पूर्ण, पारदर्शी मतदान कराए जाने केलिए जिला प्रशासन द्वारा सुदृढ़ सुरक्षा प्रबन्ध किए गए हैं जहाँ सचिव, उच्च शिक्षा शमीम अहमद की देखरेख में समस्त चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न कराई जायगी, प्रेक्षक के रूप में भेजे गए, सचिव, उच्च शिक्षा शमीम अहमद ने कलैक्टे्ट सभागार में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी ए के श्री वास्तव के साथ चुनावी मंत्रणा की तथा आवश्यक निर्देश दिए, उन्होंने बताया कि कि सोरों वि.ख. में दो तथा गंजडुंडवारा में तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है जबकि कासगंज, सहावर, सिढपुरा, अमापुर, पटियाली में एक एक प्रत्याशी होने के कारण निरविरोध चुनाव होना तय है!
राष्ट्रीय लोक अदालत 10 , जुलाई को होगी, आयोजित!
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में10जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा जिसमें विभिन्न न्यायालयों के लंबित वादों के अधिकतम निस्तारण हेतु, उच्च न्यायालय द्वारा निर्देश दिए गए हैं!
जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस, राजस्व, विकास, स्वास्थ्य,वन, विद्युत, वाणिज्य कर, परिवहन, बैंक आबकारी, श्रम, शिक्षा, आपूर्ति, स्टाम्प, चकबंदी, समाज कल्याण, प्रोबैशन, नगर निकाय, टैली फोन, आवास विकास, बाट माप सहित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो अपने-2 विभागों से संबंधित अधिक से अधिक लंबित प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण कराऐं!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks