पुलिसकर्मी ने पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या

Agra शाहगंज थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी ने पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या। मौके पर लोहामंडी सीओ, शाहगंज थानाध्यक्ष मौजूद,पुलिसकर्मी की तैनाती पुलिस लाइन में बताई जा रही है

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने गुरुवार की रात को अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह सिपाही सुशील कुमार का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने सिपाही के कमरे का दरवाजा शव को बाहर निकाला। कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें मृतक सिपाही ने मानसिक तनाव के कारण अपनी जान देने की बात लिखी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मूलरूप से अलीगढ़ जिले के इगलास का रहने वाला सुशील कुमार साल 2016 में पुलिस कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। वर्तमान में सुशील आगरा की पुलिस लाइन में तैनात था। वह शाहगंज में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। शुक्रवार की सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया।
जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो मकान मालिक ने खिड़की से अंदर झांक कर देखा। अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। मकान मालिक ने देखा कि सिपाही का शव फंदे से लटका है। यह देखते ही उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सिपाही के फंदे से लटके होने की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद भी मौके पर पहुंच गए।
एसपी सिटी ने बताया कि सिपाही ने खुदकुशी की है। उसका एक चचेरा भाई सिकंदरा थाने में सिपाही है। उसके माध्यम से परिजनों को सूचना दे दी गई है। एक वर्ष से सिपाही अवसाद में था। अवसाद में आने के कारण की जानकारी की जा रही है। खुदकुशी से पहले लिखे नोट में सिपाही ने मानसिक तनाव में आकर जान देने की बात लिखी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks