गांव गांव जाकर जनचौपाल के तहत लोगों को जागरूक कर रही खाकी, अवैध कच्ची शराब से होने वाली जनहानि तथा दुष्प्रभावों

“पुलिस की चौपाल”
एटा ~ गांव गांव जाकर जनचौपाल के तहत लोगों को जागरूक कर रही खाकी, अवैध कच्ची शराब से होने वाली जनहानि तथा दुष्प्रभावों से बचने को इस अवैध कुटीर उद्योग को कहें ना आज दिनांक 09 जुलाई 2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम बदरिया में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात श्री जगदीश चन्द्र द्वारा सोशल मीडिया तथा ग्रामवासियों से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम प्रधान की मौजूदगी में समस्त ग्रामवासियों जिसमें महिलाएं भी शामिल थी, की कच्ची शराब के बारे में मीटिंग की गई। चूंकि पूर्व में गांव वासियों द्वारा कच्ची शराब उतारने का प्रचलन रहा है तथा अवैध कच्ची शराब से मानव जीवन को होने वाले दुष्प्रणामों के बारे में बारीकी से समझाया गया समस्त ग्रामवासियों का अपेक्षित सहयोग भी मिला है, एवं समस्त ग्रामवासियों ने भविष्य में कभी भी अवैध कच्ची शराब को न बनाने की शपथ ली।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks