सेवानिवृत्त शिक्षक से टप्पेबाज एक लाख रुपये ले गए

सेवानिवृत्त शिक्षक से टप्पेबाज एक लाख रुपये ले गए
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने कचहरी रोड पर टप्पेबाजों ने सेवानिवृत्त शिक्षक को अपने जाल में फंसाकर एक लाख रुपये पार कर दिए। टप्पेबाजों ने बड़ी ही सफाई से झांसे में लेकर उन्हें अपनी बाइक पर बिठा लिया और जेब में रखी रकम पार कर दी। कचहरी पर छोड़कर भाग गए।
सेवानिवृत्त शिक्षक रनवीर सिंह निवासी अल्लैपुर थाना कोतवाली देहात का कहना है कि कचहरी जाने वाले तिराहा के पास पहुंचे तभी दो बाइक सवार युवक आए और दीवानी अदालत का पता पूछा। दोनों युवकों ने कहा कि आप कहां तक जाएंगे तो शिक्षक ने कचहरी तक जाने की बात कही। इसके बाद दोनों ने एक ही ओर जाने का झांसा देकर बाइक पर बिठा लिया। चलते समय जेब में रखे एक लाख रुपये पार कर दिए। उन्होंने बताया कि नाती पवन यादव तेलंगना में ठेकेदारी का काम करता है। उसके बैंक खाते में रुपये डालने जा रहे थे। पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है, उसमें दोनों युवक दिखाई दे रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

बैग में रखे 31 हजार रुपये छीने
अलीगंज। राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर अद्दा निवासी कृष्पाल अलीगंज कस्बा में स्टेट बैंक शाखा से 31 हजार रुपये निकालकर बैग में ले जा रहे थे। कुछ ही दूरी पर एक साइकिल सवार युवक उनके हाथों से रुपयों का बैग छीनकर ले गया। कृष्णपाल ने पुलिस को तहरीर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks