मुरादाबाद जिले के रतनपुर कलां गांव में एक किशोर के रोजा रखने के सूचना से हंगामा मच गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किशोर के घर पहुंच कर धर्म परिवर्तन के आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। किशोर की मां का कहना है कि उसके बेटे ने अपने दोस्त के कहने पर खेल खेल में रोजा रखा पर उसमें भी पानी पी लिया।
गांव निवासी एक 14 साल का एक गैर मुस्लिम किशोर एक अपंजीकृत डॉक्टर के यहां पर सहायक का काम करता है। पता चला कि उसने रोज रखा है। यह आरोप लगाते हुए उसके मोहल्ले वालों ने उसके घर जाकर पूछताछ शुरू कर दी। इस परिवार पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाना शुरू कर
दिया।
मामला उछला तो बजरंग दल के कार्यकर्ता भी इस किशोर के घर पहुंच गए। उन्होंने भी धर्म परिवर्तन के आरोप लगा कर हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले को किसी तरह से शांत कराया।
बालक की मां ने बताया की बेटे ने एक दिन रोजा रखने का प्रयास किया था लेकिन दोपहर में पानी पी लिया था। वह भी इसके हम उम्र दोस्त के कहने पर। बच्चों बच्चों की बात थी पर इसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया है।