मा0 आयोग द्वारा भेजे गए प्रेक्षक ने डीएम, एसएसपी के साथ नामांकन स्थलों का लिया जायजा

एटा। मा0 राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जनपद में प्रमुख क्षेत्र पंचायत निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से भेजे गए प्रेक्षक योगेश कुमार अपर आयुक्त मनरेगा, ग्राम्य विकास उ0प्र0 ने जनपद मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अवधेश कुमार वाजपेयी सहित अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता की।
प्रेक्षक ने डीएम, एसएसपी के साथ संयुक्त रूप से नामांकन स्थल विकाखण्ड कार्यालय शीतलपुर, विकासखण्ड कार्यालय सकीट पहुंचकर नामांकन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान मौजूद एआरओ से भी वार्ता कर प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे नामांकन को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनपद में प्रमुख क्षेत्र पंचायत निर्वाचन को मा0 आयोग की मंशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाएगा। नामांकन स्थलों पर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए।
इस अवसर पर एआरओ आरके त्यागी डिप्टी कलेक्टर, एआरओ राजीव पाण्डेय अपर उप जिलाधिकारी, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, क्षेत्राधिकारी राज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।