खाते में वापस कराई धनराशि, पीड़ित के साथ बीएसएनएल अधिकारी बनकर सिम कार्ड़ की वैधता खत्म होने का झांसा देकर की गई थी 50000 रुपए की फ्राड

एटा ~ साइबर सेल एटा ने आनलाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ित श्री राजीव कुमार पुत्र श्री सुनहरीलाल , निवासी – विजय नगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा के खाते में वापस कराई धनराशि, पीड़ित के साथ बीएसएनएल अधिकारी बनकर सिम कार्ड़ की वैधता खत्म होने का झांसा देकर की गई थी 50000 रुपए की फ्राड वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री ओमप्रकाश सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सैल एटा द्वारा आनलाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते में धनराशि 47219 रूपये वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। अन्य शेष धनराशि के लिए सम्वंधित बैंक गेटवे से पत्राचार कर प्रयास जारी हैं। दिनाँक 18.06.2021 को उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देते हुए पीड़ित ने बताया कि 17.06.2021 को उसके मोबाइल पर समय करीब 09.12 बजे मो0 स0 914×××××××× से मैसेज आया कि आपके नम्बर की डाक्युमेन्ट व वैधता समाप्त हो रही है । अतः आप 24 घण्टे में 59 रुपये का रिचार्ज कराये उक्त मैसेज को पढकर प्रार्थी द्वारा मैसेज में दिये गये नम्बर पर कॉल कर जानकारी की तो कॉलर द्वारा बताया गया कि मैं बीएसएनएल का एरिया अधिकारी बोल रहा हूँ। जिसके कहे अनुसार प्रार्थी ने नेट बैंकिग का इस्तेमाल कर 59 रुपये का रिचार्ज किया तो प्रार्थी के एचडीएफसी बैंक खाता संख्या 5020002xxxxx0 से 50000 रुपये का फ्राड कर लिया गया था। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा साइबर सेल की टीम को प्रकरण की जांच कर पीड़ित की समुचित मदद करने हेतु निर्देशित किया गया। साइबर सैल एटा द्वारा मामले की गंभीरता से जांचकर त्वरित व लाभप्रद कार्यवाही करते हुए को पीड़ित की कुल ठगी गई धनराशि में से 47219 .00/- रुपये की बड़ी रकम को उसके एकाउंट में वापस कराया गया है। अपने पैसे वापस पाकर पीड़ित द्वारा साइबर क्राइम सैल एटा पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की गई है।

साइबर क्राइम सैल टीम जनपद एटा

  1. उ0नि0 अरविन्द कुमार सिवाल, प्रभारी
  2. आरक्षी अजयपाल सिंह
  3. म0 आरक्षी प्रंयका सिंह साइबर सैल एटा द्वारा साइबर ठगी से बचने हेतु आमजन को संदेश
    01- किसी भी कम्पनी का कस्टमर केयर नम्बर उस कम्पनी के आधिकारिक वेवसाइट से ही प्राप्त करें क्योकि आजकल साइबर ठगों द्वारा अपने नम्बरों को विभिन्न आनलाइन कम्पनियों के कस्टमर केयर के नाम से गूगल पर अपडेट किया गया है।
    02- कोई भी बैंक अधिकारी फोन पर कभी भी आपसे एटीएम खाते क्रेडिट कार्ड अन्य से सम्बन्धित जानकारी नहीं मांगता इसलिए कभी भी फोन काल पर अपने बैंक से सम्बन्धित जानकारी शेयर ना करें ।
    03- किसी भी क्यूआर कोड से पेमेंट लेते/देते समय यह अवश्य चेक करें कि क्यूआर कोड पेमेंट रिसीव करने वाला है।
    04- किसी अज्ञात व्यक्ति को मोबाइल स्क्रीन शैयरिंग एप का ओटीपी नहीं बताये क्योकि अज्ञात व्यक्ति मोबाइल शेयरिंग एप के जरिये आपकी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर लेते है जिसके चलते फ्राड होने की सम्भावना अधिक होती है ।( ANY DESK REMOTE CONTROL,SCREEN SHAREING,MIRACAST SCREEN SHAREING APP,SCREEN MIRROR APP,TEAM VIEWER APP, इत्यादि तरह के एप डाउनलोड करने से बचें ।)
    05- किसी भी ऑनलाइन एप्लीकेशन एवं नेट बैंकिंग का प्रत्येक 03 माह पर पासवर्ड बदलते रहें ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks