महंगाई का एक और झटका! महंगी हुई CNG और PNG
पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर के बाद अब दिल्ली में CNG, PNG के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं. CNG की कीमतों में 90 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है. IGL की ओर से ट्वीट करके ये जानकारी दी गई है.

IGL की ओर से बताया गया है कि दिल्ली में CNG गैसे के दाम 43.40/किलोग्राम से बढ़ाकर 44.30/किलोग्राम कर दिए गए हैं. बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो जाएंगे. PNG के कीमतों में भी इजाफा किया गया है. दिल्ली में घरेलू PNG के दाम 28.41/SCM से बढ़ाकर 29.66/SCM रुपये कर दिए गए हैं.