चिराग पासवान पहुंचे HC, लोकसभा अध्यक्ष के फैसले को दी चुनौती

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है जिसमें सांसद पशुपतिनाथ पारस की अगुवाई वाली लोजपा को मान्यता दी गई है. उन्होंने दायर याचिका में जल्द सुनवाई का आग्रह किया है. याचिका पर कल 9 जुलाई को सुनवाई होने की संभावना है.
याचिका में कहा गया है कि लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष अभी भी चिराग पासवान है और उन्होंने पार्टी विरोधी और शीर्ष नेतृत्व को धोखा देने के कारण पशुपति कुमार पारस को निष्कासित कर दिया था. याचिका के अनुसार पार्टी ने इस तथ्य की जानकारी लोकसभा अध्यक्ष को दे दी थी बावजूद इसके लोकसभा अध्यक्ष ने पशुपति पारस के आवेदन को स्वीकार कर उनको मान्यता प्रदान प्रदान दी यह सरासर गैरकानूनी निर्णय है.