महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना- रिपोर्ट- प्रद्युम्न कटियार 

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना
प्रदर्शन के दौरान खाली थाली बजाकर जताया विरोध
बिल्हौर– दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई के विरोध में धरने पर बैठे  कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के दौरान महंगाई के विरोध में थाली बजाई और सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
           राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर महंगाई के विरोध में क्षेत्रीय कांग्रेसी कार्यकर्ता बुधवार को महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रीता कठेरिया के नेतृत्व में नगर स्थित नेहरू पार्क में धरने पर बैठ गए।धरने के दौरान कांग्रेसियों ने थाली बजाकर महंगाई का विरोध किया और पेट्रोल डीजल गैस के दाम करो वरना कुर्सी खाली करो के नारे लगाए तथा वैश्विक महामारी कोरोना एवं लॉकडाउन की आर से आर्थिक संकट झेल रहे गरीब मजदूर छोटे व्यापारी एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को रोजमर्रा की चीजों पर महंगाई से जीना और घर चलाना दूभर हो रहा है। कांग्रेसियों ने उनके हितों के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की ।इस दौरान जिला अध्यक्ष कानपुर ग्रामीण अमित कुमार पांडे अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ आदित्य चौबे ब्लॉक अध्यक्ष रामेन्द्र कटियार आशीष त्रिपाठी गीता गौतम साधना कुशवाहा मुलायम सिंह यादव सुधीर कुमार चंद्र प्रकाश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।इस दौरान अमित पांडे आदित्य चौबे रावेंद्र कटियार वीर बहादुर सिंह आशीष त्रिपाठी सुधीर कुमार हरिश्चंद्र कठेरिया मुलायम सिंह यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks