नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता , जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। *घटना-* दिनांक 26.06.2021 को वादी द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि उसकी नाबालिग पुत्री को संजू पुत्र धर्म सिंह उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना जैथरा जिला एटा, बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर मुअसं- 294/21 धारा 363, 120B, 368 भादवि पंजीकृत किया गया । *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुये अपहर्ता की सकुशल बरामदगी व अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 06.07.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त को मुखविर की सूचना पर धुमरी चौराहे से समय करीब 7:00 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. संजू पुत्र धर्म सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना जैथरा जिला एटा

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह
2- उ0नि0 श्रवण कुमार निगम चौकी इंचार्ज धुमरी
3- का01100 रोहित कुमार
4- का0 1293 पवन कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks