नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार,

एटा – थाना सकरौली एटा पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार, अपहृता पूर्व में सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना सकरौली एटा पुलिस द्वारा थाना सकरौली एटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 81/2021 धारा 363, 366, 376,120B भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त गौरव पुत्र विजेन्द्र निवासी दुपहरिया थाना सकरौली एटा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 27.06.2021 को वादी द्वारा थाना सकरौली पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि वादी की 13 वर्षीय पुत्री जो दिनांक 26.06.2021 की रात्रि मे अपने घेर पर सो रही थी को अभियुक्त गौरव पुत्र विजेन्द्र निवासी ग्राम दुपहरिया थाना सकरौली एटा अपने साथ बहला फुसला कर भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना सकरौली एटा पर मु0अ0सं0 81/2021 धारा 363, 366,376,120B भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना मे नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष सकरौली एटा को निर्देशित किया गया। दिनांक 06.07.2021 को अभियोग उपरोक्त की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त गौरव पुत्र विजेन्द्र निवासी दुपहरिया थाना सकरौली एटा को मुखबिर की सूचना पर सेक्टर 43 जिला गुरुग्राम हरियाणा से समय करीब 02.00 बजे गिरफ्तार किया गया है,

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
1- गौरव पुत्र विजेन्द्र निवासी दुपहरिया थाना सकरौली एटा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- एस ओ श्री सत्यवीर सिंह
2- का0 1450 नकुल शर्मा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks