
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती आरक्षण को आईं तीन आपत्ति
एटा। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती की जानी है। भर्ती आरक्षण को लेकर तीन आपत्ति दर्ज कराई गई हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती आरक्षण में 30 जून तक आपत्तियां मांगी र्गइं थीं। जिसमें तीन आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। ये विकास खंड सकीट, जैथरा और शीतलपुर से संबंधित हैं।
उन्होंने बताया कि इन आपत्तियों का निस्तारण पांच सदस्यीय समिति द्वारा किया जाएगा। समिति में मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी शामिल होंगे। आपत्तियों का निस्तारण साक्ष्यों पर विचार कर किया जाएगा। जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी