शहर में लगा जाम, हांफे यातायात पुलिस कर्मी

शहर में लगा जाम, हांफे यातायात पुलिस कर्मी
एटा। शहर में बाजार खुले तो सभी सड़कों पर जाम की हालात बन गए। जिसकी वजह से घंटों वाहन जाम में फंसे रहे। वहीं जीटी रोड पर सीवर लाइन पड़ने की वजह से भी सुबह के समय लंबा जाम लग गया। इसके चलते यातायात पुलिसकर्मी समेत होमगार्ड कड़ी मशक्कत करते हुए हांफते नजर आए।
दो दिन का वीकेंड कर्फ्यू खत्म होने के बाद सोमवार को बाजार खुले तो सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं लोग अपने दफ्तर, दुकान आदि के लिए वाहनों द्वारा निकले तो प्रत्येक सड़क पर वाहनों की कतारें लगी नजर आईं। पटियाली गेट से जीटी रोड होते हुए बस स्टैंड तक दिन भर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। नन्नूमल चौराहा पर होमगार्ड जाम हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करते नजर आए।

उधर, अलीगंज तिराहा से घंटाघर की ओर जीटी रोड पर सीवर लाइन पड़ने की वजह से हाथी गेट से अलीगंज तिराहा तक लंबा जाम लगा रहा। यहां पर यातायात पुलिसकर्मी समेत होमगार्ड जाम खुलवाने में जुटे रहे। यहां पर जीटी रोड पर एक तरफ सीवर लाइन पड़ने की वजह से वाहनों को एक ही लेन से निकाला जा रहा था। वहीं सब्जी मंडी से सब्जी से लदे वाहन भी शहर की ओर आ रहे थे, जिसकी वजह से लंबा जाम लगा रहा।
अगले आदेशों तक अलीगंज मार्ग बंद रहेगा : एएस भाटी

जल निगम के अधिशासी अभियंता एएस भाटी ने बताया कि अलीगंज तिराहा पर सीवर लाइन डालने की वजह से इस मार्ग को अगले आदेशों तक बंद रखा जाएगा। मैनपुरी की ओर जाने वाले वाहनों को कासगंज कट से बाईपास द्वारा निकाला जाएगा। हालांकि दोपहिया वाहनों के आवागमन पर रोक नहीं रहेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks