हाथरस की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर 30 जुलाई को हाथरस जिला कार्यकारिणी विस्तार हेतु पुनः बैठक होगी

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 05.07.2021 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जनपद हाथरस के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक जी0 टी0 रोड स्थित उमरायपुर गांव के मंदिर पर सम्पन्न हुई उक्त बैठक में संगठन के कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों को अनुशासन का पाठ पढाया गया और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 30 जुलाई को पुनः संगठन विस्तार हेतु मीटिंग कर नये ऊर्जावान साथियों को संगठन में जिम्बेदारी सोंपी जाएगी साथ ही चल रहे देशब्यापी आंदोलन सहित एटा जिले में 12 जुलाई से प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में सहयोग करने की अपील की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेज सिंह वर्मा राष्ट्रीय महासचिव, संजीव प्रधान राष्ट्रीय संयोजक, के0 के0 एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष, आशुतोष, हरेन्द्र राजपूत, मोनू भाई सहित आदि लोग उपस्थित रहे।