टीकाकरण के लिए पर्याप्त वैक्सीन डोज उपलब्ध : सीएमओ

जनपद में कोविड-19 टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार ,सोमवार को रिकॉर्ड 7200 से अधिक लोगो को लगाया गया टीका
=टीकाकरण के लिए पर्याप्त वैक्सीन डोज उपलब्ध : सीएमओ

एटा,

जिले में कोविड-19 टीका की पर्याप्त उपलब्धता के साथ ही टीकाकरण अभियान भी रफ्तार पकड़ चुका है । क्लस्टर एप्रोच अभियान के तहत गांव-गांव तक टीकाकरण की सुविधा मुहैया कराई जा रही है । क्लस्टर एप्रोच के तहत सोमवार को 62 क्लस्टर सीवीसी बनाए गए । 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए 26 केंद्रों की व्यवस्था की गई । इन सभी केंद्रों पर टीका की दूसरी डोज भी लगाई गई ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि टीकाकरण के लिए पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध है। जिले में 20560 डोज कोविडशील्ड व 6410 डोज कोवैक्सीन की उपलब्ध है। इससे तीव्र रफ्तार से टीकाकरण संभव होगा और वैक्सीन के खत्म होने से पूर्व वैक्सीन जनपद को प्राप्त होने की पूरी संभावना है ।

सीएमओ ने बताया कि क्लस्टर अप्रोच अभियान से टीकाकरण में काफी तेजी देखने को मिली है। गत तीन दिवस में 10000 से अधिक लोगो का टीकाकरण किया गया है । इसके साथ ही 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए 26 फिक्स्ड सीवीसी (कोविड वैक्सीनेशन सेंटर) बनाए गएहैं । सोमवार को इन केंद्रों पर 7200 से अधिक लोगो का टीकाकरण किया गया ।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राम सिंह ने बताया कि वैक्सीन उपलब्ध होने के साथ ही टीकाकरण अभियान में और अधिक तेजी आई है । उन्होंने कहा – कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है । सोमवार को दो लाख से अधिक डोज लगाने के आंकड़े को जिले ने छुआ ।टीकाकरण में अब तक जिले में 2 लाख 1 हजार 770 से अधिक टीका की डोज लगाई गईं हैं। और उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से ही जनसंवाद के माध्यम से लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका असर भी अब देखने मिल रहा है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग उत्साह के साथ टीकाकरण करवा रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks