वैक्सीनेशन महा अभियान में जोर-शोर से जुटी यादव महासभा

वैक्सीनेशन महा अभियान में जोर-शोर से जुटी यादव महासभा

एटा ! अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे महा वैक्सीनेशन अभियान में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी कर रही है। संगठन के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह जानकारी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट ने एटा आगमन पर दी। इसके साथ ही संगठन जल्द उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए कोचिंग संस्थान शुरू करने जा रहा है।
अपने एक दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक यादव माया पैलेस होटल में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने जानकारी दी कि इस समय यादव महासभा के वालंटियर ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में निरंतर संपर्क कर महा वैक्सीन अभियान में पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। जिससे कोरोना एसी महामारी से पूरी शिद्दत के साथ निपटा जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द से जल्द जाति जनगणना के आंकड़े जारी करने चाहिए जिससे यह स्पष्ट हो सके कि किस जाति की आबादी कितनी है।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अभी जानकारी दी कि महासभा समाज के विद्यार्थियों को समुचित और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रत्येक जनपद में एक छात्रावास का निर्माण कराएं जहां समाज के निर्मल भर के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकें। समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा मृत्यु भोज आज को दूर करने के लिए भी महासभा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव, जिला अध्यक्ष राकेश यादव, रिटायर्ड शिक्षक वीके सिंह, शिक्षक नेता दलवीर सिंह यादव, देवेंद्र सिंह यादव, बिट्टू यादव, मायाप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में यादव महासभा के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks