IPS मणिलाल पर सरकार का एक ओर शिकंजा…संपत्ति की कुर्की के लिए राजस्थान टीम

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के पूर्व एसपी और भगोड़े आईपीएस मणिलाल पाटीदार के खिलाफ सरकार ओर भी ज्यादा सख्त होती जा रही है। आपको बता दें कि सरकार की ओर से भगोड़े आईपीएस की संपत्ति की कुर्की को लेकर मिली अनुमति के बाद बीते दिन 2 टीमें राजस्थान रवाना हो गई हैं।
सरकार की ओर से होगी कार्रवाई
गौरतलब है कि IPS मणिलाल पाटीदार को फरार हुए एक लंबा समय हो गया है। ना ही इनको लेकर कुछ महीनों पहले ही उनके खिलाफ दर्ज मामले की विवेचना करने वाली एसआईटी के विवेचक ने कोर्ट से इस मामले में इजाजत लेकर 82 के खिलाफ कार्रवाई की। राजस्थान के डूंगरपुर जिले में स्थित पैतृक घर पर कुर्की की कार्रवाई के संबंध में नोटिस चस्पा किया। निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी उनके हाजिर न होने पर पुलिस ने कोर्ट में कुर्की की कार्रवाई के लिए अर्जी द थी। जिस पर अनुमति मिलने के बाद दो टीमें राजस्थान के लिए रवाना कर दी गई हैं। गौरतलब है कि विवेचक की ओर से पाटीदार की कुछ संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। इन्हीं संपत्तियों को कुर्क करने के लिए टीम रवाना हुई है। इस बारे में एसआईटी के विवेचक आशुतोष मिश्र से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।