
एटा
परिवार परामर्श केंद्र-जनपद एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दिनांक 05.07.2021 को एक टूटे परिवार को फिर से मिलाया गया। मामला थाना पिलुआ के गांव अर्थरा निवासी अरुण कुमार पुत्र इतवारी लाल और उनकी पत्नी ज्योति पुत्री रक्षपाल निवासी शाहपुर थाना मलावन एटा का है, जिनका आपस में विवाद चल रहा था, जिसके चलते पत्नी उसको छोड़कर चली गयी थी, आज दोनों को समझा बुझाकर विदा किया गया, आज की बैठक में महिला थाना प्रभारी कंचन कटियार, इंसपेक्टर रज़िया सुल्तान, काउंसलर अकरम खान, डॉ श्यामलता वेद, सचेन्द्र गुप्ता, गीता शर्मा के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा।