हरियाली से धरा के शृंगार को बढ़े हजारों हाथ

हरियाली से धरा के शृंगार को बढ़े हजारों हाथ
एटा। वन महोत्सव के आगाज पर रविवार को हरियाली से धरा का शृंगार करने के लिए हजारों हाथ बढ़े। पौधरोपण के लिए हर ओर लोगों में उत्सुकता नजर आई। पहले ही दिन करीब 19 लाख पौधे लगा दिए गए। मुख्य कार्यक्रम निधौलीकलां ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भदुआ में हुआ। यहां एक साथ 15 हजार पौधे रोपित किए गए। शासन से भेजे गए नोडल अधिकारी गोविंद राजू एनएस, जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, सीडीओ अवधेश कुमार वाजपेयी, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, बीएसए संजय सिंह आदि अधिकारियों ने कोरोना से मृतकों की याद में पौधे रोपित किए।
नोडल अधिकारी ने कहा कि 7 जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह मनाया जाएगा। वातावरण में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। जिलाधिकारी ने बताया कि पहले दिन जिले भर में 1967328 पौधे रोपित किए गए हैं। इस दौरान प्रभारी डीएफओ एसके राम, उप्र प्रभागीय वनाधिकारी वीके सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेश भारती, पीडी डीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, स्काउटगाइड शिक्षक, कोरोना से मृतकों के परिवारीजन, स्कूली बच्चे आदि भी मौजूद रहे।
एसएसपी उदय शंकर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी, सीओ सदर ने पुलिस लाइन में पौधरोपण किया। वहीं सभी थाना परिसरों में संबंधित सीओ और थाना प्रभारियों ने पौधे रोपित किए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने पालिका कर्मियों के साथ शहीद पार्क में पौधरोपण किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks