कोरोना वायरस से बचाने सैनिटाइजर व मास्क का वितरण

बुंदेलखंड में जनसेवा, नगर परिषद चंदला की अध्यक्ष श्रीमती आनित्य सिंह द्वारा चंदला विधानसभा क्षेत्र में निराश्रित एवं गरीबों की सेवा, कोरोना वायरस से बचाने सैनिटाइजर व मास्क का वितरण.!!*
*छतरपुर*
बुंदेलखंड में सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा करने बाली नगर परिषद चंदला की अध्यक्ष श्रीमती आनित्य सिंह द्वारा मध्य प्रदेश में अनुकरणीय कार्य किए जा रहे हैं l चंदला विधानसभा क्षेत्र में हजारों लोगों को निराश्रित और गरीबों की मदद की जा रही है l केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन की घोषणा की गयी। केंद्र सरकार ने सब कुछ बंद करने व सभी को अपने अपने घरों में रहने के निर्देश दिये है। नगर परिषद चंदला की अध्यक्ष श्रीमती आनित्य सिंह ने बताया कि सभी को अपने अपने घरों में रहना भी चाहिए क्योंकि वायरस से खुद को बचाने का ही एकमात्र रास्ता यही है l आनित्य सिंह बंद के दौरान गरीबों की स्थिति देखकर विचलित हुई और समर्थकों के साथ निराश्रित और अपाहिज लोगों की मदद का बीड़ा उठाया और अकेले चल पड़े समर्थकों के साथ गरीबों की सेवाएं शुरू कर दी l नगर परिषद चंदला की अध्यक्ष श्रीमती आनित्य सिंह ने कहा कि लोगों की मदद करने को मैं मेरी चिंता थी उन गरीब लोगों के लिये जो दिहाडी मजदूरी करते हैं, जो ऑटो रिक्शा व रिक्शा चलाते हैं जो छोटे मोटे काम करके अपना जीवनयापन करते हैं, ये वे लोग हैं जो रोज कमाते है तभी खाते हैं, मेरी दूसरी चिंता थी उन पशुओं को लेकर जो सड़क पर रहते हैं सैकडों गऊ माता, सैकडों कुत्ते जब सब कुछ खुला होता है, तो लोग उन्हें खाने के लिए कुछ देते रहते हैं लेकिन अब उन्हें कौन भोजन उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने जनसेवा की योजना बनाकर समर्थकों के साथ नेकी कार्य में जुट गए और अपने साथियों के साथ जन सेवा का संकल्प लिया l इतना ही नहीं उनके समर्थक बीमार और निराश्रितो कुछ दवाइयां भी उपलब्ध करा रहे है, लोगों को कोरोना वायरस से बचाने मास्क व सैनिटाइजर का वितरण भी किए जा रहे है l

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks