
जिला उद्योग केंद्र एटा एवं न्यू स्माल स्केल इंडस्ट्रीज प्रेडी केबल यूनियन द्वारा आई .आई. डी .सी .कंपाउंड जीटी रोड एटा पर किया गया वृक्षारोपण।
आज दिनांक 4 जुलाई 2021 को जिला उद्योग केंद्र एटा एवं न्यू स्माल स्केल इंडस्ट्रीज प्रेडी केबल यूनियन द्वारा आई आई डी सी कंपाउंड एटा पर संयुक्त रुप से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक उद्योग श्री गोविंद राजू एनएस जी आई .ए.एस.व श्री अंकित कुमार अग्रवाल जी आई . ए.एस .जिलाधिकारी एटा द्वारा अपने कर कमलो से पौधे लगाकर किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक यूनियन अध्यक्ष अरुण दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी सर्व श्री अवधेश बाजपेई जी ,उप जिला अधिकारी एटा श्री अबुल कलाम ,उपायुक्त डी. आई .सी . श्री बान्केलाल व उनके सहायक जमील अख्तर तथा यूनियन के पदाधिकारी असीत दीक्षित कमलेश दीक्षित अमित राज दीक्षित शिवा पाण्डेय ,अज्वीर सिंह यादव, राजकुमार यादव ,ठाकुरदास फौजी ,राजपाल वर्मा पुर्व जिला पंचायत सदस्य आदि महानुभाव उपस्थित रहे ।