
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पूजा कर, एटा में भाजपा बचाओ अभियान की शुरुआत।
–एटा में विभीषण नीति से हारी भाजपा:-पंडित रामऔतार मिश्र।
–पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा का एटा में हो रहा हनन:-पंकज कुमार एडवोकेट।
एटा,
जनपद एटा में भारतीय जनता पार्टी की जिला पंचायत चुनावो में शर्मनाक हार से दुःखी होकर विहिप के प्रांत सह समरसता प्रमुख पंडित रामऔतार मिश्र ने दुःखी होकर भाजपा के देवता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पूजा अर्चना करके भारतीय जनता पार्टी के उपेक्षित कार्यकर्ताओ को संजीवनी देने तथा चापलूस कार्यकर्ताओं से घिरे सांसद, विधायको को सावधान करने हेतु पार्टी के राष्ट्रीय तथा प्रदेश नेतृत्व को एटा की स्थिति को देखते हुए कुम्भकरणी नीद से जगाने हेतु की पूजा अर्चना।इस अवसर पर संगठन और भाजपा को अपना तन, मन, धन, समर्पित करने बाले 78 वर्षीय पंडित रामऔतार मिश्र ने कहा कि जनपद एटा में संगठन और पार्टी के कार्यकर्ताओं की राजनैतिक हत्यायें और शोषण बंद होना चाहिए।और अवसरवादी चापलूसी पसंद नेताओं, सांसदों और विधायकों को सबक लेना चाहिए।एटा उनकी जिस विभीषण नीति से भाजपा हारी है।वह उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में नही दिखनी चाहिए।इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के उत्तर प्रदेश बोद्धिक अधिकार सम्पदा प्रमुख पंकज कुमार एडवोकेट ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष”शंखनाद”कर जनपद एटा के संघ0और भाजपा नेताओ को जगाने का प्रयास किया।यहाँ उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम आयोजन में सिर्फ दो ही राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओ ने ही अपनी वेदना प्रकट करते हुये पूजा अर्चना की।