अवैध असलहों के साथ फोटो वायरल होने की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा- थाना‌ नयागांव पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के साथ फोटो वायरल होने की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राघवेंद्र सिंह राठौड़ के कुशल निर्देशन में जनपद मे अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के परिदृश्य चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 03.07.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध असलहों का प्रदर्शन करते हुए फोटो वायरल होने की घटना में वांछित चल रहे आरोपी युवक को मुखबिर की सूचना पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित नगला सबल तिराहा स्कूल के पास ग्राम खिरिया पेमाराम से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव पर मु0अ0स0- 99/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- निलेश पुत्र सत्यराम सिंह निवासी नगला सबल थाना नयागांव एटा ।

बरामदगी-
1- एक अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
1.SO श्री दिनेश सिंह
2-उप निरीक्षक श्री नवल सिंह

  1. आरक्षी 896 पूरन सिंह
    4.आरक्षी 1271 अरविंद कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks