02 अभियुक्तगण नीरज उर्फ उपेंद्र व ओमपाल गिरफ्तार

एटा – थाना नयागांव पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तगण नीरज उर्फ उपेंद्र व ओमपाल गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राघवेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना नयागांव पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 03.06.2021 को वादिया श्रीमती किरण देवी पत्नी श्री राजीव सिंह निवासी नगला सबल थाना नयागांव एटा ने सूचना दी कि अभियुक्त गण 1-सुखबीर पुत्र दूरबीन सिंह 2-जावेद पुत्र दूरबीन सिंह 3-नीरज और उपेंद्र पुत्र महावीर सिंह निवासी नगला सबल व ओमपाल पुत्र नेत्रपाल निवासी खिरिया पामाराम थाना नयागांव एटा द्वारा दिनांक 03.06.2021 को वादिया के घर में घुसकर गाली गलौज करना मारपीट करना जान से मारने की धमकी देना वह जान से मारने की नियत से फायर करना के संबंध में सूचना दी थी इस सूचना पर थाना नयागांव पर मुकदमा अपराध संख्या 87/ 21 धारा 452 323 504 506 307 आईपीसी थाना नयागांव एटा पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नयागांव को निर्देशित किया गया, दिनांक 02.07.2021 को घटना में फरार चल रहे अभियुक्तगण नीरज उर्फ उपेंद्र पुत्र महावीर सिंह निवासी नंगला सबल थाना नयागांव जनपद एटा व ओमपाल पुत्र नेत्रपाल निवासी खिरिया पामाराम थाना नयागांव एटा को मुखबिर की सूचना पर बिथरा भट्टा के पास से समय करीब 17.40 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना नयागांव से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त गण का नामपता:- 
1- नीरज उर्फ उपेंद्र पुत्र महावीर सिंह निवासी नंगला सबल थाना जसरथपुर जनपद एटा।
2-ओमपाल पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी खिरिया पमरान थाना नयागांव एटा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- SO श्री दिनेश सिंह
2-उप निरीक्षक श्री मनोज कुमार
3- उप निरीक्षक श्री मानसिंह
4- मुख्य आरक्षी 270 प्रताप सिंह
5- आरक्षी 896 पूरन सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks