
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा पानी भरने के विवाद को लेकर व्यक्ति के सिर पर ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। *घटना-* दिनांक 02.07.2021 को वादिया श्रीमती विनीता पत्नी स्व0 संजीव निवासी ग्राम चिलौली थाना जैथरा जिला एटा ने इस आशय की सूचना दी गांव कि दिनांक 01.07.2021 को नन्हे पुत्र ओमकार ने नल के पानी को लेकर हुये विवाद में मनोज कुमार के सिर में ईंट मार दी जिससे उसको काफी गम्भीर चोटें आयीं है, जिसे अलीगढ रेफर किया गया है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर मु0अ0स0 307/21 धारा 323, 504, 308 भादंवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद एटा द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, दिनांक 03.07.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त के घर दबिश देकर अभियुक्त नन्हे पुत्र ओमकार निवासी ग्राम चिलौली थाना जैथरा जिला एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिऱफ्तार अभियुक्त का नामपता
1- नन्हे पुत्र ओमकार निवासी ग्राम चिलौली थाना जैथरा जिला एटा