आयोग द्वारा भेजे गए प्रेक्षक ने प्रत्याशियां, सदस्यों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में की बैठक
एटा। अध्यक्ष जिला पंचायत एटा के पद हेतु मतदान 3 जुलाई 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक एवं मतगणना अपरान्ह 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक जिला मजिस्ट्रेट एटा के न्यायालय कक्ष में सम्पन्न कराई जाएगी। आयोग द्वारा भेजे गए प्रेक्षक प्रशांत शर्मा आईएएस ने सर्वप्रथम कलक्ट्रेट सभागार में प्रत्याशियों, सदस्यों एवं पार्टी प्रतिनिधियों आदि के साथ बैठक की।
प्रेक्षक ने इस दौरान प्रत्याशियों, सदस्यों आदि से वार्ता कर उनसे मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया लेकर उनकी जिज्ञासाओं को दूर किया। तो वहीं मतदान एवं मतगणना को मा0 आयोग की मंशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने का आश्वासन दिया। प्रेक्षक प्रशांत शर्मा ने जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल सहित अधिकारियों के साथ बैरीकेटिंग स्थलों यथा जीटी रोड से ऋषि मार्केट तिराहा, किशोर न्यायालय के समीप, आगरा रोड, जेल रोड एवं मतदान, मतगणना स्थल जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष आदि स्थानां का भ्रमण कर जायजा लिया।
इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, प्रत्याशीगण, सदस्यगण, एडीईओ सुधाकर मैथिल आदि मौजूद रहे।
