
एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान अवैध असलहा कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त दीपक राघव पुत्र गजेन्द्रपाल सिंह निवासी पुन्हैरा थाना जलेसर जिला एटा को एक अवैध तमंचा व 02 कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर पर मुअसं- 234/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
- दीपक राघव पुत्र गजेन्द्रपाल सिंह निवासी पुन्हैरा थाना जलेसर जिला एटा बरामदगी
1.एक तमंचा 315 बोर एवं 02 जिंदा कारतूस 315 बोर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- उ0नि0 श्री रामबहोरी शर्मा
2- का0 1199 राजकुमार
3- का0 1198 परमवीर सिंह
4- चालक का0 458 मनोज कुमार