जनपद एटा द्वारा की गयी सैनिक सम्मेलन/अपराध समीक्षा गोष्ठी का कार्यवृत्त-रिपोर्ट,निशाकांत शर्मा

पुलिस लाईन एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद एटा द्वारा की गयी सैनिक सम्मेलन/अपराध समीक्षा गोष्ठी का कार्यवृत्त।*

दिनांक 23.06.2021 को देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में अपराध समीक्षा/सैनिक सम्मेलन की बैठक की गयी जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक एटा ओमप्रकाश सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/थानाप्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
*_अपराध गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर दिशानिर्देश दिये गयेः-_*

*1.* पुलिस अधि0/कर्मचारीगण द्वारा पूर्व में उठायी गयी समस्याओं के निस्तारण हेतु समीक्षा कर सम्बंधित को उनके निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया, एवं आगामी बरसात के मौसम के दृष्टिगत थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया की बैरिकों की छतों की साफ सफाई करा ली जाए, बैरिकों की स्थिति गुणवत्तापूर्ण न होने की दशा में किसी कर्मचारी को उसमें ना रहने दिया जाए।

*2-* आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मद्देनजर सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया अपने अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखें।

*3.* सभी थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र में चिन्हित किए गए सक्रिय गैंगों का शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन कराने हेतु निर्देशित किया गया।

*4.* अवैध शराब के निर्माण, अपमिश्रित शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत जिन अभियुक्तों से भारी मात्रा में शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं, उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए एवं अवैध तरीके अर्जित की गई संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई की जाए।

*5*. थानों पर लंबित पड़े मुकदमों से संबंधित माल एवं वाहनों का अभियान चलाकर निस्तारण कराया जाए।

*6* अनूसूचित जाति एवं जनजाति के व्यक्तियों के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम लगाई जाए।

*7* अवैध शस्त्र, फैक्ट्री एवं कारतूसों आदि पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाए।

*8* महिलाओं एवं बालिकाओं संबंधी अपराधों पर प्रभावी रोकथाम लगाई जाए, एवं ऐसे प्रकरणों में तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपियों की गिरफ्तार कर पीड़िताओं को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।

*9* सूचीबद्ध अपराधियों एवं चिह्नित किए गए टाॅप 10 अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए उनसे संबंधित सभी अभिलेखों को अध्यावधिक रखा जाए।

*10* सभी अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी अपने अधीनस्थों को गाईड करें, क्षेत्राधिकारी स्वयं क्षेत्र में निकले ड्यिूटीरत अधीनस्थों को चैक करें, उनकी किसी भी समस्या को संज्ञान लेते हुये उसका तत्काल निराकरण करायें।

*11* लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा वांछित/वारण्टी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाये।

*12* जनशिकायती प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस प्रकरण में प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण समय से सुनिश्चित किया जायें। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने सर्किल के थानों पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता की रैण्डम चैकिंग की जाये। सभी थानाध्यक्ष पीड़ित/आवेदक से स्वयं वार्ता कर उनकी समस्या के निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी करें।

*13* सभी अधिकारी व कर्मचारी अपना व्यवहार उच्चकोटि का रखें। नियमानुसार वर्दी धारण करें। आचरण में सौम्यता एंव शालीनता रखी जाये। दुर्व्यवहार की शिकायत पर दोषी कर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

_गोष्ठी के अन्त में सभी राजपत्रित अधिकारियों से अपना पर्यवेक्षण सुदृढ रखते हुये उक्त बिन्दुओं पर अधीनस्थों द्वारा की जा रही कार्यवाही का निरन्तर अनुश्रवण कर वाॅछित कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने की अपील की गयी।_

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks