गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार-रिपोर्ट,निशाकांत शर्मा

 *एटा – थाना मिरहची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वर्ष 2018 से गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार, करीब 03 सालों तक भेष बदलकर अलग-अलग शहरों में रहा छिपकर, थाना मिरहची पुलिस के चढ़ा हत्थे।*
               घटनाक्रमानुसार दिनांक 24.06.2021 को थाना मिरहची पुलिस  द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय करीब 9.10 बजे थाना पिलुआ पर पंजीकृत मुअसं- 267/2018 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहा अभियुक्त विकास पुत्र  राकेश शर्मा निवासी, ई96 अमन विहार किराडी सुलमान नगर दिल्ली को कस्बा मिरहची माहेश्वरी धर्मकांटा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
 *महत्वपूर्ण तथ्य*
1. अभियुक्त विकास पुत्र राकेश निवासी  ई96 अमन विहार किराडी सुलमान नगर दिल्ली, थाना पिलुआ एटा के मामले में करीब 03 वर्षों से लगातार वांछित चल रहा था।
2. अभियुक्त द्वारा गिरोह बनाकर शराब तस्करी  करने जैसे अपराध करना सम्मिलित है।
3. अभियुक्त लगातार अलग-अलग जनपदों में हुलिया बदलकर पुलिस से 03 सालों तक पहचान छुपाकर बचता रहा।
 *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. SHO श्री सीताराम सरोज
2. का0 1405 अरबाज खान,
3. का0 930 मनोज कुमार,
 *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास।*
1. मु0अ0सं0 267/2018धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना पिलुआ एटा
2.मु0अ0स0232/18 धारा 60(1)/63 अबकारी थाना पिलुआ एटा
3. मु0अ0स0233/18 धारा 420/467/468/471 भादवि0 थाना पिलुआ एटा
4 . मु0अ0 स0 234/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पिलुआ एटा

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks