ज़िला प्रशासन द्वारा की गयी कार्यवाही के बाद सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव ने अपना बयान जारी किया

एटा –
ज़िला प्रशासन द्वारा की गयी कार्यवाही के बाद सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव ने अपना बयान जारी किया-
भाजपा जनादेश का अपमान करने पर तुली हुई है, एटा ज़िला पंचायत चुनाव में हुई भाजपा की हार से बौखलाई भाजपा सरकार ने आज हमारे परिवार को टारगेट किया है, भाजपा सरकार के इशारे पर प्रशाशन व पुलिस द्वारा हमारे परिवार पर करायी गयी दमनकारी, अत्याचारी कार्यवाही से मैं टूटने, झुकने वाला नहीं हूँ, मार्केट और फ़ार्म हाउस की बिल्डिंग तोड़ने से पहले हमें किसी भी तरह की कोई सूचना नहीं दी गयी, नाहीं सामान हटाने के लिए कहा गया, हमारे ऊपर चल रही जाँचों से सम्बन्धित अति महत्वपूर्ण काग़ज़ात, सामान, क़ीमती आभूषण एवं अन्य ज़रूरी दस्तावेज़ भी हटाने का मौक़ा नहीं दिया गया, बदले की भावना से प्रेरित है यह पूरी कार्यवाही।
इन अधिकारियों द्वारा की गयी इस तानाशाही के ख़िलाफ़ मैं हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट का सहारा लूँगा।
इस पूरे प्रकरण को पार्टी के शीर्ष नेत्रत्व को अवगत करा दिया है।
भाजपा कितना भी दमन कर ले मैं और मेरा परिवार मरते दम तक समाजवादी पार्टी में रहेंगे हम समाजवादी पार्टी का झंडा झुकने नहीं देंगे।- जुगेंद्र सिंह यादव
पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष एटा

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks