मृदुल योग संस्थान ने योग और प्राणायाम के बारे में वर्चुअल माध्यम से  दी जानकारी

मृदुल योग संस्थान ने योग और प्राणायाम के बारे में वर्चुअल माध्यम से  दी जानकारी

बिल्हौर– क्ष्रेत्र में स्थित मृदुल योग ट्रेनिंग संस्थान संबद्ध (महर्षि दयानंद एजुकेशन ग्रुप) के निदेशक प्रद्युम्न कटियार ने सोमवार सुबह  वर्चुअल माध्यम से संवाद कर लोगो को प्राणायाम एवं योग के विषय मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी वहीं संस्थान के योगप्रशिक्षक ने ऑनलाइन योग कर लोगो को योग करना सिखाया व योग के विषय मे लोगों को जागरूक किया योग प्रशिक्षक  के अनुसार योग एवं प्राणायाम व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं चुस्त दुरुस्त रखता है तथा वर्तमान में वैश्विक समस्या कोरोना से बचने का यह सबसे सरल एवं सस्ता उपाय है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को योग एवं प्राणायाम के लिए प्रतिदिन थोड़ा समय अवश्य निकालना चाहिए वही संस्थान से प्रशांत कटियार ने लोगो से संवाद कर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ एवं चुस्त दुरुस्त रहने के लिए प्रतिदिन सुबह योग एवं प्राणायम अवश्य करना चाहिए।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks