एक बार फिर कोरोना जांच के लिए ज्यादा से ज्यादा आशंकितों के सैंपल लेने की मुहिम ठंडी पड़ती नजर आई। गुरुवार को शहरी क्षेत्र में पिछले दिनों की तुलना में काफी कम संख्या में सैंपल लिए गए। गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों से कुल मिलाकर 84 सैंपल ही लिए गए इनमें 24 सैंपल ठाकुरद्वारा से लिए गए। दो कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए 23 लोगों के भी सैंपल लिए गए। एसएस चिल्ड्रन एकेडमी से 11 प्रवासी मजदूरों के सैंपल लिए गए।गुरुवार को कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।