
एटा~ थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, थाना जसरथपुर द्वारा 20 ली0 अवैध कच्ची देशी शराब सहित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना जसऱथपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 20 ली0 कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 21.06.2021 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त हरनाथ पुत्र कालीचरन थाना जसरथपुर जनपद एटा को 20 ली0 अवैध कच्ची देशी शराब सहित मुखबिर की सूचना पर हन्नुखेडा पुल से पहले मोड़ ग्राम तौसइया मलूक से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता
- हरनाथ पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम न0 बल्देव थाना जसरथपुर जनपद एटा बरामदगी का विवरण
1- 20 ली0 अवैध कच्ची शराब
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- SI श्री गेंदालाल
- रि0का0 सागर चौधरी
- रि0का0 मुकेश कुमार