गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कार्पियो पेड़ से टकराई, सात घायल

गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कार्पियो पेड़ से टकराई, सात घायल
एटा। दशहरा पर्व पर गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी स्कार्पियो कार रिजोर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब सात बजे अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन-तीन महिलाएं-पुरुष और ढाई वर्षीय एक मासूम बच्ची घायल हो गई। पुलिस ने कार में फंसे यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से एक युवक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।

शिकोहाबाद रोड स्थित थाना रिजोर के सामने रविवार सुबह पेड़ से टकराई स्कार्पियो कार में प्रशांत कुमार, सोहा देवी, रोहित कुमार, अंकित कुमार, रजनी देवी और इनकी ढाई वर्षीय बेटी मोनिका निवासीगण नगला धनी थाना जसराना जिला फिरोजाबाद घायल हुए हैं। जबकि इनकी रिश्तेदार अनीता यादव निवासी प्रतापपुरा चौराहा शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद को भी चोटें आई हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद प्रशांत कुमार को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया। घायल रोहित ने बताया कि निजी कार से गंगा स्नान कर लौट रहे थे, तभी यह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई तो काफी तेज आवाज हुई। कार चालक बुरी तरह से फंस गया था। इसको खिड़की तोड़कर बड़ी मुश्किल से निकाला। उधर, थाना मलावन क्षेत्र स्थित गांव सहदपुर के पास शनिवार देर शाम कार की टक्कर से बाइक सवार आकाश निवासी मिर्जापुर सई थाना रिजोर और नवीन कुमार निवासी कम्मापुर थाना सकीट घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks