सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में मुरादाबाद में चार्जशीट दाखिल

 

मुरादाबाद : आखिरकार पुलिस ने दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा धोखाधड़ी मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। लंबे समय से धोखाधड़ी का शिकार इवेंट मैनेजर अधिकारियों के यहां गुहार लगा रहा था। डीजीपी से लेकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को भी ट्विटर के माध्यम से पीड़ित ने न्याय दिलाने की मांग की थी।

कटघर के शिवपुरी कालोनी निवासी प्रमोद शर्मा ने पंद्रह माह पूर्व दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें शामिल होने के लिए टैलेंट फुलऑन और एक्सीड एंटरटेनमेंट कंपनी के माध्यम से फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से कार्यक्रम में परफॉर्मेंस के लिए करार हुआ था। इसके लिए प्रमोशनल वीडियो भी जारी किया गया था। सोनाक्षी सिन्हा ने कार्यक्रम में आने के लिए अगल-अलग किश्त में 29.92 लाख रुपए का भुगतान लिया था।

टैलेंट फुलऑन के अभिषेक सिन्हा को छह लाख 48 हजार रुपए दिए गए थे। तय तारीख को सुबह फोन कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्लेन का दूसरा टिकट कराया गया था। इसके बाद भी सोनाक्षी सिन्हा नहीं आईं थीं। कटघर थाने में सोनाक्षी सिन्हा और टैलेंट फूलऑन व एक्सीड एंटरटेनमेंट कंपनी के पांच लोगों पर धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कराया गया था। सोनाक्षी सिन्हा अपना बयान भी दर्ज करा चुकी हैं।

पीड़ित ईवेंट मैनेजर प्रमोद शर्मा पिछले 15 दिन से रोजाना सोशल मीडिया के जरिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे थे। इसी के चलते मुरादाबाद पुलिस ने इवेंट मैनेजर धोखाधड़ी मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। इसकी पुष्टि सीओ कटघर पूनम सिरोही ने की।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks