
मंडलायुक्त ने बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज में किया वृक्षारोपण
सहजन, कचनार के पौधे रोपित कर औषधीय वृक्षारोपण करने की दी प्रेरणा
वृक्षों के बिना धरती पर जीवन संभव नहीं
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने सर्व ब्रह्माण् महासभा के तत्वावधान में बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज पहुंचकर पौधा रोपित किया। पौधरोपण के दौरान मंडलायुक्त ने औषधीय गुणों से युक्त सहजन एवं कचनार के पौधे की रोपाई की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण को रस्म अदायगी भर नहीं मानना चाहिए, बल्कि हमें इसके महत्व को भी पहचानना होगा। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि शासकीय लक्ष्य के साथ साथ समन्वय स्थापित कर जन सहभागिता के साथ भी पौधों को रोपित किया जाए, ताकि वातावरण में हरियाली विकसित हो सके।
कमिश्नर गौरव दयाल ने वृक्षारोपण का संदेश देते हुए कहा कि वृक्षों के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। उन्होंने चमत्कारिक गुणों से भरपूर सहजन व कचनार का पौधा रोपित कर उपस्थित संभ्रांत नागरिकों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। उपस्थित नागरिकों द्वारा अमरुद, पीपल, जामुन, नीम के पौधों को रोपित किया गया।
इस अवसर पर अंबुज जैन प्रधानाचार्य बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज,अरविंद पंडित, अशोक अंजुम, वेदप्रकाश शर्मा, भारती शर्मा, अश्विन अग्निहोत्री मनोज शर्मा, भूपेन्द्र लवानिया,राम किशन शर्मा,तपेन्दर सारस्वत,सुभाष सुभानु, प्रदुम्न कुमार जैन सुरेश कुमार जैन, मनोज जादौन, राजीव जैन ,मोहित जैन, प्रदीप जैन,यतेन्द्र भारद्वाज, जयशंकर भारद्वाज,प्रमोद शर्मा, महेश चंद्र शर्मा,विकास शर्मा, प्रदीप शर्मा,समेत अन्य समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।