–मानव की शारीरिक क्षमताओं का विकास करता है योग:-किरन

विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर आदरी ने किया योग।
–मानव की शारीरिक क्षमताओं का विकास करता है योग:-किरन
एटा,
एटा के शांतिनगर स्थित एस्ट्रोलॉजी ऑल डायमेंशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट के तत्वाधान में गतवर्षो की भाँति योग शिविर का आयोजन किया गया।आदरी के अधिकांश पदाधिकारियों ने अपने अपने घरों पर ही योग किया।श्रीमती किरन ने भी अपनी छत पर योग कराया।इस अवसर पर आदरी की निदेशक श्रीमती किरन ने कहा कि योग मानव की शारीरिक क्षमताओ का विकास करता है।इसलिए हम लोगों को दैनिक रूप से योग करना चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि इस कोरोना काल में योग के माध्यम से कभी बचाव रहा है।इसलिए ” आदरी”समस्त मानव जीवन के स्वस्थ रहने की कामना करता है।
इस अवसर पर श्रीमती सरिता एडवोकेट, ज्योति, परिणीति अग्रवाल, विधि राजमूर्ति, चारु, किरन आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks