परिजनों ने जताया पुलिस का आभार, आमजन ने की एटा पुलिस की प्रशंसा

एटा – रिजोर पुलिस की त्वरित कार्यवाही से घायलों को मिला समय से उपचार, चिकित्सकों ने कहा समय से लाने पर बच सकी जान, परिजनों ने जताया पुलिस का आभार, आमजन ने की एटा पुलिस की प्रशंसा। "सड़क दुर्घटना" एक ऐसा शब्द जिसे सुनते ही मन में हमेशा एक ही बात उत्पन्न होती है कि वाहन चालक की ही कोई न कोई लापरवाही रही होगी, और कहीं न कहीं ये बात अपने आप में सार्थक भी है, शासन की मंशानुरूप पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता रहता है, परन्तु फिर भी लोगों की लापरवाही के चलते कहीं न कहीं उन्हें खुद अथवा अन्य लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में शायद सबसे पहले पुलिस ही मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाती है। परन्तु कभी कभी परिस्थिति वश पुलिस खुद सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाती है।

इसका जीता जागता उदाहरण है दिनांक 19.06.2021 को थाना रिजोर क्षेत्र में पुलिस जीप तथा बाइक सवार दंपती व बच्चे के मध्य दुर्घटना का होना, ये नियती की विडंबना है कि जो खाकी औरों को दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति में मौके पर पहुंच उपचार के लिए उन्हें चिकित्सालय भिजवाती थी आज उन्हीं की गाड़ी से एक बाइक सवार तीन लोगों की दुर्घटना के उपरांत मृत्यु हो गई। खेद का विषय यह भी है कि दुर्घटना में 2 पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुए थे जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। इसी दिन थाना रिजोर क्षेत्र में एक आटो तथा एक बाइक सवार के मध्य भी दुर्घटना हुई थी जिसमें थाना रिजोर पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया गया था जिसमें एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। दुर्घटना के ऐसे सभी मामले जिनमें पुलिस द्वारा कई बार समय से घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया गया जिससे उनकी जान बच सकी है। इसी क्रम में आज दिनांक 20.06.2021 को समय करीब प्रातः 7:30 थाना रिजोर पर सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी जिसमें सवार सभी लोग परिवार सहित गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा स्नान कर एटा से जसराना की तरफ जा रहे थे, तभी अचानक चालक को नींद आ जाने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई जिसमें सवार लगभग सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इस सूचना पर थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत संचालित पीआरवी तथा स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अथक प्रयास कर गाड़ी की खिड़कियों को तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया तथा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने कुछ गंभीर रूप से घायलों के समय से अस्पताल ले आने पर बताया कि अगर घायलों को अस्पताल लाने में जरा सी भी देरी हो जाती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी, प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य है। थाना रिजोर पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्यवाही से घायलों को सही समय पर उपचार मिल सका जिसके लिए घायलों के परिवारवालों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है, तथा आमजन द्वारा भी पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks