नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार

एटा – थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, चार माह पूर्व नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना सकरौली पुलिस द्वारा थाना सकरौली एटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 20/21 धारा 452, 323, 504, 506, 376DA भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्त छोटू उर्फ शशांक उर्फ शहांक पुंडीर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः* दिनांक 22.02.2021 को वादी द्वारा थाना पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि दिनांक 22.02.2021 को उसकी पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष के साथ गांव के ही छोटू उर्फ शशांक उर्फ शहांक पुंडीर पुत्र रामगोपाल तथा कृष्णा पुत्र मानपाल (पूर्व में गिरफ्तार) निवासीगण ग्राम ग्वालियरा थाना सकरौली एटा ने घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी थी है। इस सूचना पर थाना सकरौली पर मु0अ0सं0- 20/21 धारा 452, 323, 504, 506, 376DA भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट बनाम छोटू उर्फ शशांक उर्फ शहांक पुंडीर आदि 02 नफर पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में नामजद अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष सकरौली श्री सत्यबीर सिंह को निर्देशित किया गया। दिनांक 20.06.2021 को थाना सकरौली पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त छोटू उर्फ शशांक उर्फ शहांक पुण्डीर पुत्र रामगोपाल नि0 ग्राम ग्वालियरा थाना सकरौली एटा को मुखबिर की सूचना पर नीमखेडा चौराहे के पास से समय करीब प्रातः 11.05 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1- छोटू उर्फ शशांक उर्फ शहांक पुण्डीर पुत्र रामगोपाल नि0 ग्राम ग्वालियरा थाना सकरौली जिला एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस टीम
1- SO श्री सत्यबीर सिंह
2- आरक्षी 1450 नकुल शर्मा
3- आरक्षी 1455 सुरेन्द्र सिंह
4- आरक्षी 1225 मलखान सिंह
5- मुख्य/आरक्षी चालक मूलचन्द

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks