सडंक पर जिस ट्रक में सरिया, रॉड्स, पाईप्स्, लोहे की चादरें बॉडी से बाहर निकले हों तो तुरन्त उसका फोटो खींच कर 9634454555 पर व्हाट्सएप करें

सडंक पर जिस ट्रक में सरिया, रॉड्स, पाईप्स्, लोहे की चादरें बॉडी से बाहर निकले हों तो तुरन्त उसका फोटो खींच कर 9634454555 पर व्हाट्सएप करें

एटा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशा0/प्रवर्तन) हेमचन्द्र गौतम एटा ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक की बॉडी से बाहर निकले हुये सरिया, रॉड्स, पाईप्स्, लोहे की चादरे आदि के असुरक्षित परिवहन के कारण भारत में प्रत्येक वर्ष लगभग 10,000 से अधिक लोग अपनी जान गवॉ देते हैं और 20,000 से अधिक घायल हो जाते हैं। मोटर वाहन अधिनियम की धारा-194 की उपधारा 1(ए) के अन्तर्गत गाड़ी की बॉडी से बाहर साइड में, दाहिने, बायें, पीछे अथवा ऊपर की दिशा में वाहन के बाहर की ओर निकले हुये माल का परिवहन पूर्णतः प्रतिबन्धित है तथा उल्लंघन की दशा में 20,000 रूपये के जुर्माने का प्राविधान है। साथ ही खतरनाक संचालन के अभियोग में धारा-184 के अन्तर्गत ट्रक के चालक को 01 वर्ष की सजा भी हो सकती है। उन्होने कहा कि हम सभी एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में ऐसी दुर्घटनाओं को होने से रोक सकते हैं। अगर आप सड़क पर कोई भी ऐसा ट्रक देखें, जिसमें सरिया, रॉड्स, पाईप्स्, लोहे की चादरें आदि बॉडी से बाहर निकले हों तो तुरन्त उसका एक स्पष्ट फोटो लेकर व्हाट्सएप नं0- 9634454555 पर भेज दें, ताकि उसका चालान किया जा सके। फोटो लेते समय ध्यान रहे कि मालवाहन की रजिस्ट्रेशन प्लेट स्पष्ट रूप से पढ़ने में आसके, साथ ही फोटो लिये जाने का स्थान तथा रजिस्ट्रेशन प्लेट का नम्बर भी टाइप करके भेज दें। आपकी थोड़ी सी सावधानी और सतर्कता कई लोगों की जान बच सकती हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks