गंदी बात की एक्ट्रेस को मिली जमानत, अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में 5 महीने से जेल में थी गहना वशिष्ठ

पोर्न रैकेट केस: गंदी बात की एक्ट्रेस को मिली जमानत, अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में 5 महीने से जेल में थी गहना वशिष्ठ

**Gᴇʜᴀɴᴀ Vᴀsʜɪsᴛʜᴀ ɢᴇᴛs ʙᴀɪʟ ɪɴ ᴘᴏʀɴ ᴠɪᴅᴇᴏ ᴄᴀsᴇ, ʙᴜᴛ ᴡɪʟʟ ɴᴏᴛ ʙᴇ ᴀʙʟᴇ ᴛᴏ ʟᴇᴀᴠᴇ ᴛʜᴇ ᴄᴏᴜɴᴛʀʏ 6 फरवरी को गंदी बात फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को क्राइम ब्रांच ने पोर्न रैकेट केस में अरेस्ट किया था। मुंबई के मड आइलैंड में एक पोर्न रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद गहना को कई अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। अब लगभग पांच महीने जेल में बिताने के बाद, दिंडोशी सेशन कोर्ट ने आखिरकार उन्हें जमानत दे दी है।

देश के बाहर नहीं जा सकती गहना
गहना के पीआर फ्लायन रेमेडिओस ने बताया कि पांच महीने के इंतजार के बाद गहना वशिष्ठ को जमानत मिल गई है। महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण कोर्ट बंद था इसलिए मामला अब तक अटका हुआ था। मई से जून के पहले हफ्ते तक कोर्ट में छुट्टियां थीं। शुक्रवार को उन्हें जमानत मिल गई लेकिन गहना फिलहाल देश के बाहर नहीं जा सकती हैं।

कोरोना और कार्डियक स्ट्रोक भी हुआ
गहना भायखला जेल में बंद थीं। पिछले महीने कोरोना से उबरने के बाद उन्हें स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें जेजे हॉस्पिटल के कार्डियक स्पेशियलटी सेक्शन में एडमिट करवाया गया था। गहना स्ट्रगल कर रहीं एक्ट्रेसेस को काम का लालच देकर पोर्न वीडियो शूट करवाती थीं। काम के बदले में हर फिल्म के लिए 15 से 20 हजार रुपए देती थीं। बात अगर गहना की करें तो 32 साल की एक्ट्रेस ने भोपाल, मध्य प्रदेश से रोबोटिक साइंस में इंजीनियरिंग की है। वे स्टार प्लस के शो 'बहनें' में लीड रोल में नजर आई थीं। 2012 में गहना ने मिस एशिया बिकनी कॉन्टेस्ट जीता था। इसके अलावा पिछले 6 सालों में वे साउथ की 30 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। गहना को पिछले साल ऑल्ट बालाजी की सीरीज 'गंदी बात' और उल्लू ऐप के शोज में देखा गया था। इसके अलावा वे लखनवी इश्क, दाल में कुछ काला है में नजर आ चुकी हैं।

गहना पर 87 पोर्न वीडियो बनाने का आरोप
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक गहना वशिष्ठ को 6 फरवरी को गिरफ्तार कर 7 फरवरी को अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 10 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया था। गहना ने कथित तौर पर 87 पोर्नोग्राफी वीडियो शूट किए थे, जो उन्होंने अपनी वेबसाइट पर अपलोड किए। इन्हें देखने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ती थी, जिसका चार्ज 2000 रुपए रखा।

गहना वशिष्ठ के नाम ये विवाद भी
गहना तिरंगा लपेटकर फोटोशूट कराने और मैरीकॉम द्वारा ओलिंपिक मेडल जीतने पर न्यूड फोटो खिंचाने के चलते विवादों में रह चुकी हैं। 2018 में गहना तब खूब चर्चा में रही थीं, जब उन्होंने ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट अर्शी खान को लेकर दावा किया था कि वे अपनी उम्र कम बताती हैं। गहना ने यह दावा भी किया था कि अर्शी ने 50 साल के आदमी से शादी की है और उनके खिलाफ 10 क्रिमिनल केस दर्ज हैं, जिनमें से चार भारत और पाकिस्तान के झंडों के अपमान के हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks