
पुलिस कार ने बाइक सवार रौंदा, अस्पताल ले जाते समय तीन की मौत, पुलिस कार खाई में गिरी तीन घायल, एटा जनपद के थाना रिजोर क्षेत्र में थाने के समीप देर रात्रि लगभग दस बजे थाना रिजोर पुलिस की सरकारी वोलैरो ने सड़क पर परिवार सहित जा रहे एक वाइक सवार को रौंद दिया जिसमे वाइक सवार पति पत्नी व बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी तथा पुलिस की वोलैरो अनियंत्र होकर सड़क किनारे खाई में गिर गयी, जिससे वोलैरो चालक समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हो गये। तीनो को जिला चिकित्सालय एटा में भर्ती कराया गया है। घायलों को जिला चिकित्सालय देखने पहुचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर ने बताया कि थाना रिजोर पुलिस की गाड़ी रात्रि गस्त को जा रही थी। तभी यह घटना घटी जिसमें वाइक सवार तीन लोगों को जिला चिकित्सालय लाते समय मौत हो गयी तथा सतेन्द, संदीप, व राम किशोर की गाड़ी खाई में गिरने से गंभीर घायल हो गये जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। मोटर साइकिल सवार मृतकों की पहचान अमित पुत्र सुंडी लाल उम्र 30 बर्ष , मृतका मनीषा(25)पत्नी अमित ,मृतक दिव्यांश(6 साल) पुत्र अमित के नाम से हुई है,अमित परिवार सहित अपनी ससुराल खुटिया से बाइक द्वारा अपने गाँव खुशाल गढ़ जा रहा था। जिसको ईशन नदी पुल पर पुलिस की गाडी ने रोंद डाला। तीनो मृतको को पोस्टमार्टम गृह पर पहुचा दिया। शराब के नशे में था पुलिस कार का ड्राइवर । ग्राम खुशाल गढ़ प्रधान शिवजीत यादव ने बताया कि अमित अपने परिवार के साथ ससुराल से वापस आ रहा था, इसन नदी के पुल पर शराब के नशे में पुलिस कांस्टेबल की लापरवाही से गाड़ी ने पीछे से मोटर साइकिल को टक्कर मारी ।