ममेरे भाई के साथ पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लगाई फांसी

ममेरे भाई के साथ पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लगाई फांसी
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित एक गांव में पत्नी को ममेरे भाई के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख युवक ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। इससे पहले युवक ने ममेरे भाई की पिटाई भी लगाई। उसे भी चोटिल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया।

बुधवार रात युवक की चचेरी बहन का शादी समारोह चल रहा था। इसमें पत्नी का ममेरा भाई आया था। युवक की पत्नी घर पर आ गई। जबकि युवक रात करीब 11 बजे घर पहुंचा तो पत्नी और उसका ममेरा भाई आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इस पर युवक गुस्से से उत्तेजित हो गया और ममेरे भाई की डंडे से पिटाई कर दी। चीख-पुकार मची तो परिजनों ने मामला शांत किया। कुछ समय बाद युवक ने कमरे का दरवाजा बंद कर फंदा लगा लिया। रिश्तेदार और परिजनों ने दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतारा।

रात करीब एक बजे जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। इधर, पिटाई से चोटिल ममेरे भाई को परिजन रात करीब तीन बजे जिला अस्पताल लाए। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि महिला का ममेरा भाई शादी में शामिल होने आया था। रात में दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखने की बात सामने आई है। इसी बात को लेकर पहले मारपीट हुई और बाद में उसने फंदा लगा लिया। किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks