वायरल वीडियो की घटना में आरोपी युवक घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचे सहित 24 घण्टे में गिरफ्तार

एटा- सोशल मीडिया पर तंमचे के साथ वायरल वीडियो की घटना में आरोपी युवक घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचे सहित 24 घण्टे में गिरफ्तार। ‌ घटनाक्रमानुसार दिनांक 17.06.2021 को गाँव नगला पवल में एक युवक मक्का का खेत से बाहर हाथ में अवैध असलहा लिये निकलते हुये सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। जिसके सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम गठित कर एवं वायरल वीडियो में अवैध असलहा लिये हुये युवक को चिन्हित कर तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। इसी क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये उक्त युवक को चिन्हित करते हुये मुखबिर की सूचना पर दिनांक 18.06.2021 समय करीब 01.18 बजे वायरल वीडियो में प्रयुक्त अवैध असलहा सहित जिरसमी नहर पुल के पास से सफलता पूर्वक गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ पर गिरफ्तार युवक ने बताया कि मक्का की फसल मे जंगली सुअरों द्वारा नुकसान किया जा रहा था। इसी कारण उसके द्वारा जंगली सुअर को मारने व भगाने के उद्देश्य से यह गलत तरीका अपनाया गया। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 220/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-

  1. योगेश पुत्र रामप्रकाश उर्फ वीरपाल निवासी नगला पवल थाना कोतवाली देहात एटा।

बरामदगीः-

  1. एक पोनिया 12 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. प्र0नि0 श्री जगदीश चन्द्र
  2. उ0नि0 श्री धीरेन्द्र कुमार तोमर
  3. है0कां0 देवेन्द्र सिंह
  4. कां0 दीपक त्रिवेदी
  5. कां0 सुमित कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks