
उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं सदस्या द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में कोविड-19 से बचाव हेतु टीकाकरण पिंक बूथ एवं वन स्टोप सेन्टर का किया औचक निरीक्षण
एटा। माननीय उपाध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती सुषमा सिंह एवं सदस्या श्रीमती निर्मला दीक्षित व रामसखी कठेरिया द्वारा दिनांक 18.06.2021 को जिला महिला चिकित्सालय में महिलाओं की चिकित्सीय स्थिति की जमीनी जानकारी के विषय मे जानने एवं महिलाओ को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन एवं कोविड काल में गर्भवती महिलाओं तथा अन्य गंभीर रोगो से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराये जा रहे उपचार व्यवस्था का अनुश्रवण करने तथा कोविड-19 से बचाव हेतु टीकाकरण की वास्तुस्थिति की जानकारी हेतु निरीक्षण किया गया। जिला महिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान वहाॅ उपस्थित स्टाफ के द्वारा टीकाकरण की सही जानकारी न होने व आज किसका टीकाकरण होना है उसका आॅफलाइन रिकाॅर्ड (रजिस्टर) न होने पर नाराजगी व्यक्त किया। उन्होनें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से महिलाओं के टीकाकरण के बारे में जानकारी लेते हुये उन्हें निर्देशित किया कि टीकाकरण में कोई भी असुविधा नही होनी चाहिए। उन्होनंे कहा कि केन्द्र पर टीकाकरण हेतु आने वाले सभी लोगों का वैरीफिकेशन कराया जाये व उसका आॅफलाइन भी रिकाॅर्ड रखा जाये। उन्होनें कहा कि 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु एवं 45 से अधिक आयु के व्यक्तियों के अधिकाधिक टीकाकरण कराया जाये। पिंक बूथ/कोरोना वैक्सीनेशन केन्द्र का निरीक्षण करते हुये भर्ती मरीजों से हाल-चाल लेते हुये उन्हे सरकार द्वारा प्राप्त सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।
मा0 उपाध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा वन स्टोप सेन्टर का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होनें बाहर से चाय नाश्ता व खाना लाने पर व वहाॅ सेनेटाइजर न होने नाराजगी व्यक्त करते हुये जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि वन स्टोप सेन्टर पर बाहर से खाना न लाया जाये, चाय नास्ता एवं खाने पीने, एवं आर0ओ0 पानी व सेनेटाइजर की व्यवस्था वन स्टोप सेन्टर पर ही की जाये। बाहर से आने वालों के हाथ सेनेटाईज करवा कर ही अन्दर जाने दिया जाये।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ उमेश कुमार त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।